
डीएमसीएच प्रकरण पर बोले जाप सुप्रीमो, जूनियर डॉक्टरों को देखते ही कालिख पोते जाप कार्यकर्त्ता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ को लेकर दरभंगा के दौड़ा पर आये जाप प्रमुख सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएमसीएच की घटना पर एक सवाल का जवाब देते कहा कि नेता तो चोर होते हैं जो अँधेरे ने चोरी करते हैं। पर दिन के उजाले सामने कह कर लूटने वाले डाकू हैं डॉक्टर। डीएमसीएच की कुव्यवस्था और जूनियर डॉक्टरों के गुंडागर्दी की जो करतूते सामने आयी है, उस गुंडागर्दी को खत्म करने की जरूरत है। मरीजो-परिजनों के साथ साथ पत्रकार के साथ जो घटना सामने आयी है, वह शर्मनाक है। इस घटना पर आईजी से मिलकर मांग करेंगे कि सख्त काईवाई हो। साथ ही उन्होंने जाप कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें अबतक कदम उठा लेना चाहिए था इस घटना पर। किसी निर्देश के इंतज़ार की आवश्यकता नही थी। उन्होंने कार्यकताओं से आह्वान किया है कि ऐसे कुकृत्य करने वाले जूनियर डॉक्टरों को देखते ही उनके चेहरे पर कालिख पोतने का कार्यक्रम चलाएं।

