Home मुख्य बीडीओ पर आरोप लगाने वाली प्रखण्ड प्रमुख की दबंगई सीसीटीवी में हुई कैद। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 7, 2017

बीडीओ पर आरोप लगाने वाली प्रखण्ड प्रमुख की दबंगई सीसीटीवी में हुई कैद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नेता आरोप लगाते समय अक्सर सोचते समझते नही है शायद और शायद सिंहवाड़ा की प्रखण्ड प्रमुख आरती देवी भी बीडीओ पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाने से पहले यह भूल गयी कि पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो रही है। सिंहवाड़ा प्रखंड के बीडीओ दफ्तर में महिला प्रखंड प्रमुख की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गयी और बीडीओ पर आरोप लगाकर उल्टा फंस गयी है। प्रमुख आरती देवी अपने कुछ समर्थकों के साथ मंगलवार को बीडीओ शशि प्रकाश के दफ्तर में दुर्व्यवहार करती हुई कैमरे में कैद हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बातचीत के क्रम में प्रमुख अचानक आपा खो देती है और टेबल पर पड़े सभी सामन और फाईल को हाथ मारकर इधर-उधर गिरा देती है।

सीसीटीवी फुटेज में प्रमुख को बीडीओ की तरफ हाथ भी चलाते हुए देखा जा रहा है, जिससे वो बचते रहे। जब वो बीडीओ तक नहीं पहुंच पाई तो एकबार उठकर न सिर्फ ऑफिसर की तरफ थप्पर चलाई, बल्कि कई बार कॉलर पकड़ने की भी कोशिश की।

महिला प्रमुख ने गुस्से में अधिकारी को मारने का भी प्रयास किया, लेकिन असफल रही। वहां उपस्थित लोगों ने प्रमुख को किसी तरह समझा बुझाकर उसे वहां से निकाला। पूरा बीडीओ के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

इधर फुटेज के आधार पर बीडीओ शशि प्रसाद ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज़ करा दिया है। दोनों के बीच का विवाद अब थाना तक पहुंच गया है। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें प्रखंड कार्यालय पर मंगलवार को मारपीट, अमर्यादित भाषा का प्रयोग, रंगदारी मांगने के साथ सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप एक दूसरे पर लगाया गया है।

अपने लिखित शिकायत में बीडीओ ने प्रखंड प्रमुख पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा तीन लाख रुपये हर महीने रंगदारी फिक्स करने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रमुख आरती देवी ने महिला होने का नाजायज फायदा उठाकर दफ्तर में गाली-गलौज किया।

बीडीओ ने इस घटना की शिकायत दरभंगा के डीएम से भी की है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी प्रखंड प्रमुख ने भी बीडीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रमुख का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज किया गया।

Share

Leave a Reply