Home मुख्य मरीज, स्टाफ, पत्रकार और अधीक्षक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अब ब्लड बैंक को बनाया निशाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 7, 2017

मरीज, स्टाफ, पत्रकार और अधीक्षक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अब ब्लड बैंक को बनाया निशाना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आये दिन मरीज के परिजनों के साथ साथ हाल ही में एमएसयू कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मी एवं अस्पताल अधीक्षक तक को पीटने के चर्चित डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने अब खुद के ऊपर बढ़ रहे कारवाई के दवाब और जनाक्रोश को देखते हुए भी बवाल से बाज नही आ रहे है. आज उन्होंने फिर एक नया बवाल खड़ा कर दिया. इस बार उनके निशाने पर मरीज व उनके परिजन नहीं थे, बल्कि ब्लड बैंक के कर्मचारी व डाक्टर थे. दिन के लगभग 12 बजे दर्जनों की तादाद में जुनियर डाक्टर डीएमसीएच ब्लड बैंक में पहुंच कर यह आरोप लगाने लगे कि मरीजों को चढ़ाने के लिए जो खून उपलब्ध करायी गयी है, वह मरीज के ब्लड से मैच नहीं खा रहा है. इसकी वजह से मरीज को रिएक्शन कर गया है. मुश्किल से उन्होंने मरीज की जान बचाई है. उनलोगों ने यहां तक आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में आधे दर्जन से ज्यादा मरीजों की मौत खून चढ़ाने के दौरान हुई है. जुनियर डाक्टर के आक्रोश को देखते हुए ब्लड बैंक के एचओडी डा. ओपी चौरसिया ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. बाद में प्रभारी अधीक्षक बालेश्वर पासवान के हस्तक्षेप के बाद मरीज को चढ़ाई गई ब्लड की जांच कराई गई. तो ब्लड मरीज के ग्रुप का ही निकला. तब जाकर जुनियर डाक्टरों का गुस्सा शांत हुआ. प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि डाक्टरों की वजह से ही खून को वख्त पर मरीजों को नहीं चढ़ाये जाने की वजह से इस तरह का रिएक्शन मरीजों में होता है.

Share

Leave a Reply