Home मुख्य बागमती में डूबे युवक का शव बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 7, 2017

बागमती में डूबे युवक का शव बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा:  बुधवार को नगर थानाक्षेत्र के महाराजी पुल से बागमती नदी में कूद जान गंवाने वाले युवक मुरारी खेतान के शव को एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को बरामद कर लिया। नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट स्थित पुल से बागमती नदी में 6 सितंबर को देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने शव की खोज की। लेकिन, शव की बरामदगी नहीं की गई। इसके बाद टीम ने दुसरे दिन नदी में शव को खंगालना शुरू किया। काफी मशक्कत बाद शव को बरामद कर लिया गया। मालूम हो कि राम चौक निवासी श्रवण उर्फ पप्पू खेतान के 20 वर्षीय पुत्र मुरारी खेतान नदी में छालांग लगा कर स्नान कर रहे थे। बार-बार नदी में छलांग लगाने दौरान वह बाहर नहीं आए तो लोगों ने हल्ला किया। इसके बाद कई लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसकी खोज की। लेकिन, वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्क्ष सीताराम प्रसाद ने एनडीआरफ की टीम को बुलाकर शव की खोज की थी। लेकिन, काफी मशक्कत बाद भी शव नहीं मिल पाया । अंधेरा होने के कारण एनडीआरएफ टीम वापस हो गई। इधर, नदी से शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। भारी संख्याओं में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Share

Leave a Reply