Home मुख्य केन्द्र और राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में विफल : फातमी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 7, 2017

केन्द्र और राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में विफल : फातमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के हिमायत में 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय पर एक दिवसीय धरना दिया. आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार अभी तक बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राहत पहुंचाने में नाकाम रही है. बिहार सरकार अभी तक बाढ़ पीड़ितों का सर्वे तक नहीं करा पायी है. जबकि बाढ़ को एक महीने से ज्यादा समय बीत गया है. उन्होंने कहा कि दरभंगा के सभी 18 प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुसा है. इस लिए सम्पूर्ण दरभंगा जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित किया जाय. सभी बाढ़ पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा राहत मुहैया कराने के साथ किसानों को फसल क्षति एवं कृषि ऋण माफ किया जाय. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 500 करोड़ रूपये देकर बाढ़ पीड़ितों के साथ भद्दा मजाक कर रही है. जबकि मनमोहन सरकार ने बिहार को इससे दोगुने पैसे दिए थे. इस मौके पर हरेकृष्ण यादव, बदरे आलम बदर, रासीद जमाल, रामचंद्र यादव, उमेश राय, मो. अल्कमा, डॉ. सुभाष महतो, विष्णुचंद पप्पू, कुंदन महतो, जयप्रकाश ठाकुर, राजा पासवान, विनोद भगत, सुभाषचंद्र राय, रामबाबू यादव, पशुपति झा, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, संजीव कुमार हिमांशु, हिरालाल, धीरज कुमार यादव, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, मो. परवेज आलम, रामाशंकर सहनी, राजा खान, कैसर खान, मो. साबिर, बैजू यादव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ज्योति ने की.

Share

Leave a Reply