
नितीश और मोदी के संरक्षण में हुआ सृजन घोटाला: रतिकांत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को युवा कांग्रेस ने समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर सृजन घोटाला के विरोध में युवा कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता राम कुमार झा बबलू ने किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव रतिकांत झा ने कहा कि बिहार में जब एनडीए सरकार के समय ही इसका ताना-बाना बुना गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सुशील कुमार मोदी पर आरोप लगाया कि करोड़ों के घोटाले उनके संरक्षण में ही हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सुशील कुमार मोदी अविलम्ब इस्तीफा दें। उन्होंने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। बबलू झा ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 साल से सृजन घोटाला का कारोबार चल रहा था। गरीब एवं निर्धन लोगों के पैसों को सरकारी बाबू एवं सरकारी संरक्षण में नेताओं ने जमकर लूटा। इस अवसर पर प्रभात कुमार चौधरी, पंकज चौधरी, धीरज झा, धनंजय सिंह, कामरान सिराज, भूपेंद्र झा, कुंदन झा, कमल राम, राजू कुमार चौधरी, गोविंद चौधरी, परवेज आलम आदि ने संबोधित किया।

