Home मुख्य केवंटी को अनुमण्डल बनाने केलिए इकबाल अंसारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - September 8, 2017

केवंटी को अनुमण्डल बनाने केलिए इकबाल अंसारी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा कर केवंटी प्रखण्ड को अनुमण्डल बनाने की माँग की है। श्री अंसारी ने पत्र के माध्यम से बताया है कि दरभंगा जिला का केवटी प्रखंड जिला का सर्वधिक प्राचीन प्रखंडो में से एक है एवं इस प्रखंड का अपना गौरवान्वित इतिहास रहा है। 26 पंचायतो के इस प्रखंड में 115 से भी अधिक गांव है एवं 2011 जनगणना के अनुसार सिर्फ केवटी प्रखंड की आबादी 270772 (दो लाख सत्तर हजार सात सौ बहत्तर) है। भौगोलिक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र कृषि आधारित क्षेत्र है एवं इस क्षेत्र के लोग ज्यादातर किसान एवं मजदूर है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अगर देखे तो यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में आजतक किसी भी प्रकार का कोई भी कारखाना नही स्थापित किया गया जिससे कि स्थानीय लोगो को कोई रोज़गार का अवसर प्राप्त हो सके। केवटी प्रखंड से सदर अनुमंडल जो जिला मुख्यालय में ही स्थित है की दूरी 24 किलोमीटर है जिसे प्रखंड से मुख्यालय अथवा अनुमंडल तक सफर तय करने में लगभग पौने दो घण्टे या उससे भी अधिक का समय लग जाता है। ज्यादातर परेशानी गरीब किसान, महिलाओ एवं छात्र छात्राओं को होती है जो किसी सरकारी योजना अथवा ज़रूरी कार्य हेतु अनुमंडल कार्यालय का लाभ प्राप्त करना चाहते है। कई महिलाओ एवं गरीब तबके के लोगो को तो मैंने हाल ही में देखा है कि राशन कार्ड में नाम जुड़वाने हेतु अनुमंडल तक इसलिए नही गए क्योंकि यह काफी दूरी ओर और खर्चीला था। लोगो को हो रही परेशानी को देखने के बाद प्रशासन के द्वारा राशनकार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को प्रखंड से शुरू करवाया गया जो सराहनीय कार्य था। बिहार सरकार हमेशा से विकास के प्रति प्रतिबद्ध रही है इसलिए 26 पंचायतों एवं 115 गांव के केवटी प्रखंड, 25 पंचायत एवं 95 गाँव के सिंहवाड़ा प्रखंड और 26 पंचायत एवं 67 गाँव के जाले और 22 पंचायतो एवं 52 गांव के मनीगाछी प्रखंड को मिला लिया जाए तो निश्चितरूप से केवटी अनुमंडल के रूप में सभी आहर्ताओ को पूरा करता है। इन में से सिर्फ तीन प्रखंडो की कुल आबादी 802,621 (आठ लाख छब्बीस सौ इक्कीस है) अगर मनीगाछी को भी शामिल कर दिया जाय तो 10 लाख से भी ऊपर है जो सम्पूर्ण जिला के आबादी का एक चौथाई आबादी है। आपको बता दे के 18 प्रखंडो वाले दरभंगा जिला में कुल 3 अनुमंडल है सदर,बेनीपुर एवं बिरौल। जिसमे सिर्फ सदर अनुमंडल में 10 प्रखंड बिरौल 5 प्रखंड एवं बेनीपुर में 2 प्रखंड शामिल है। हर्ष का विषय यह भी है कि केवटी प्रखंड मुख्यालय में पर्याप्त भूमि से भी अधिक भूमि है जिससे कार्यालयों के गठन में कोई बाधा उतपन्न नही होगी। ।। कृपया केवटी को अनुमंडल का दर्जा देने की कृपा करें जिसके लिए इस क्षेत्र की जनता आपका आजीवन आभारी रहेगी।

Share

Leave a Reply