Home मुख्य दो पक्षो के विवाद को लेकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 8, 2017

दो पक्षो के विवाद को लेकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम। Voice of Darbhanga

8-Sep-2017        18:40 PM

घनश्यामपुर: थानाक्षेत्र के पोहद्दी बेला में अहले सुबह मस्जिद के बगल का पेड़ काट देने और मस्जिद के बगल में मछली बेचने से मना किये जाने पर पोहद्दी गाँव के दो पक्षो के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी जिसमे बलजीत महतो,महाबीर महतो,जीतू महतो ,मो.अनीश व मो.छोटू घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन पूरे दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर घटना को नियंत्रित कर लिया। गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने घटना को साम्प्रदायिक रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन प्रशासन की चुस्ती के साथ कमान संभाल लिया। घटना के बाद पूरे दिन तनाव के मद्देनजर पोहद्दी गाँव में एसडीओ मो शफीक, डीएसपी सुरेश कुमार, बीडीओ अहमद अबदाली, सीओ रंभू ठाकुर, थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद, प्रमुख पति विनोद मिश्र,उप-प्रमुख नसर नवाब, मुखिया नवल किशोर, पूर्व मुखिया मंसूर आलम की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रही। घायलों में महाबीर महतो और मो अनीश को सीएचसी घनश्यामपुर द्वारा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही बलजीत महतो ,जीतू महतो और मो छोटू को चिकित्सीय उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके बाद पुरे प्रशासन व जनप्रतिनिधि और दोनों समुदाय के लोगों के मौजूदगी में शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक की गई जिसमें सभी लोगों के रजामंदी से फैसला किया गया कि पहले के तरह पेड़ भी रहे और यहीं मछली की व्यवसाय किया जाएगा। इस में सभी लोगो की सहमति रही।

Share

Leave a Reply