Home मुख्य सही पाये गये ब्लडबैंक के खून, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर डीएम ने दिया कारवाई का आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 8, 2017

सही पाये गये ब्लडबैंक के खून, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर डीएम ने दिया कारवाई का आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच में चल रहे ड्रामे के बीच गुरूवार को जूनियर डॉक्टरों ने ब्लड बैंक में एक्सपायर्ड ब्लड आदि का इल्जाम लगाते हुए हंगामा किया था। हाल ही में डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में मरीज के परिजनों, छात्रों, मीडिया के साथ साथ अस्तपाल अधीक्षक तक से मारपीट की गयी थी। इस घटना के बाद हर तरफ से करवाई का दवाब जूनियर डॉक्टरों पर बढ़ता जा रहा था। गुरूवार को भी ब्लड बैंक के नाम पर किये गए हंगामे को ध्यान भटकाने की साजिश का कयास लगाया जा रहा था जो आज सच साबित हो गया।

डीएमसीएच में एक्सपायर ब्लड से 6 लोगों की मृत्यु के समाचार को जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने काफी गंभीरता से लिया। इस संबंध में डीएमसीएच के अधीक्षक से वस्तुस्थिति स्पष्ट करने  की मांग जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई थी। अधीक्षक डीएमसीएच के द्वारा इस घटना की जांच हेतु 3 सदस्य विशेषज्ञ टीम गठित की गई। जांच टीम ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि ब्लड बैंक की क्षमता प्रत्येक माह 750 बैग प्रतिमाह पूर्ति करने की है। वर्तमान में जांच के क्रम में सिर्फ 299 बैग ही पाए गए जिससे एक्सपायर ब्लड बैग होने की तनिक भी संभावना नहीं बताई गई। विशेषज्ञ टीम ने अपने जांच रिपोर्ट में प्रतिवेदित किया है कि ब्लड चढ़ाने के पूर्व ब्लड की पूरी जांच पड़ताल कर ली जाती है। तब ही मरीज को चढ़ाया जाता है। एक्सपायर्ड ब्लड के संबंध में विभागाध्यक्ष ने भी कोई प्रतिवेदन पूर्व में नहीं दिया था। इस संबंध में अफवाह फैलाने वाले जूनियर डॉक्टरों की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार को भी एक विस्तृत प्रतिवेदन आज ही पटना भेजा। प्रतिवेदन में एक उच्च स्तरीय टीम टीम से सारी बातों की सूक्ष्म जांच करवाने का अनुरोध किया गया था। अभी-अभी प्राप्त समाचार के अनुसार जिला पदाधिकारी महोदय के प्रतिवेदन के आधार पर कल ही पटना से एक उच्च स्तरीय जांच टीम डीएमसीएच पहुंचकर सारी बातों की बारीकी से जांच करेगी। जांचोपरांत अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है क्योंकि इस घटना से संस्थान की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

Share

Leave a Reply