Home मुख्य शराब के नशे में धराये कांग्रेस नेता के निशानदेही पर शराब सहित ठेकेदार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 8, 2017

शराब के नशे में धराये कांग्रेस नेता के निशानदेही पर शराब सहित ठेकेदार गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार की रात लहेरियासराय थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के खाजासराय निवासी पंकज चौधरी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पंकज चौधरी एक काँग्रेस पार्टी के जिला कमिटी का सदस्य बताया जाता है। हलाँकि पार्टी द्वारा इसकी पुष्टि नही हो सकी है। गुरुवार को हुए पार्टी के एक धरना कार्यक्रम में भी पार्टी के बैनर तले इन्हें देखा गया था।

शुक्रवार को इसी के निशानदेही पर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर (बलभद्रपुर) से खंडहर में छिपा कर रखे गए 22 बोतल शराब के साथ स्थानीय निवासी सुधीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार कारोबारी पेशे से ठेकेदार बताया जाता है।

Share

Leave a Reply