Home मुख्य पिकअप ने चार को रौंदा, दो की गयी जान। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 9, 2017

पिकअप ने चार को रौंदा, दो की गयी जान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार की रात एक अनियंत्रित पिकअप ने एकमी-शोभन बायपास रोड में चार लोगो को कुचल दिया। इसमें दो लोगो की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि दो लोगो को गम्भीर स्थिति डीएमसीएच भेजा गया जहाँ से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतकों में वीरेंद्र साफी(19वर्ष) एवं दीपक यादव (18वर्ष) शामिल हैं। घायल युवकों की पहचान पप्पू यादव एवं राजकिशोर राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये चारों स्थानीय युवक शौच केलिए घर से निकले थे। तभी यह घटना घटी। घटना के बाद पिकअप ने भागने का प्रयास किया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा पीछा करके एकमी के पास पकड़ लिया गया। गुस्साये लोगो ने तत्काल सड़क जाम कर दिया। पिकअप चालक को तत्काल बहादुरपुर थाना की पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे थाना पर ले लायी।

Share

Leave a Reply