Home मुख्य भरवाड़ा गहबर स्थान में दुर्गापूजा को लेकर विवाद गहराने की आशंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 10, 2017

भरवाड़ा गहबर स्थान में दुर्गापूजा को लेकर विवाद गहराने की आशंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के भरवाड़ा स्थित गहबर स्थान का विवाद फिर गहराने की आशंका है। इस संबंध में आशंका जाहिर करते हुए दुर्गा पूजा समिति ने आवेदन थाना को दिया है। आवेदन में बताया गया है कि 1971 से गहबर स्थान में दुर्गापूजा होते आया है। पर पिछले साल पूर्व मुखिया चंद्रकिशोर यादव ने गहबर की जमीन पर कब्जा का कोशिश किया था जिसके बाद बड़ा उसके समर्थकों एवं सहनी समुदाय के लोगों में भयंकर विवाद हुआ था। इसबार भी पंडाल बनाने से रोके जाने का आरोप समिति के सदस्यों ने लगाया है। साथ ही आशंका जाहिर की है कि पूजा के दौरान ही गहबर की जमीन पर उक्त पूर्व मुखिया चंद्र किशोर यादव द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष गहबर में पूजा रोके जाने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक एवं विधान पार्षद अर्जुन सहनी विवादों के बीच पूजा करने गए थे जिसके बाद जमकर मारपीट एवं आगजनी आदि की घटना हुई थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार की देर शाम उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है। इसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष से भी बात की है। किसी प्रकार का तनाव नही होगा और पूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न होगा। उन्होंने लोगो से भी किसी अफवाह से बचने की अपील की है। जाले विधायक जिबेश कुमार से जब वॉयस ऑफ़ दरभंगा द्वारा प्रतिक्रिया पूछी गयी तो उन्होंने सूचना मिलने की बात कही। सुचना पर शीघ्र ही समिति से बात कर विस्तृत विवरण लेने की बात कही। श्री कुमार ने कहा कि वे सभी पक्षों से अपील करते हैं कि पूजा आस्था से जुड़ा मामला है और 1971 से होते आ रहा है तो इसबार भी होने दें और मिलजुलकर प्रेम के साथ पूजा में भाग लें।

Share

Leave a Reply