
आवास सहायकों द्वारा एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित धरनास्थल पर ग्रामीण आवास कर्मियों का संयुक्त बैठक एवं चिंतन शिविर रखा गया जिसमें मुख्य रुप से ग्रामीण आवास सहायक ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक ग्रामीण आवास लेखापाल एवं कार्यपालक सहायक ने शिरकत किया। बैठक की अध्यक्षता सौरव राज के द्वारा किया गया और मंच का संचालन मोहम्मद अजहर एवं कैलाश कुमार ताती के द्वारा किया गया। बैठक एवं चिंतन शिविर का मुख्य मुद्दा ग्रामीण आवास कर्मियों का मानदेय बढ़ोतरी एवं 3 साल बीतने के बावजूद सरकार एक ही प्रखंड में रखा जाना बना रहा जबकि सरकारी नियम के अनुसार किसी कर्मी का 3 साल बीतने के बाद उसे अन्य प्रखंड में तबादला कर दिया जाता है। साथ हु सरकार की नीति है कि प्रत्येक वर्ष मानदेय की बढ़ोत्तरी किया जाए। परंतु सरकार के द्वारा अभी तक 3 साल बीतने के बावजूद एक रूपये का बढ़ोतरी नहीं किया गया। साथ ही सभी लोगों ने रणनीति अख्तियार कर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आने वाले समय में मांग की पूर्ति नहीं होती है तो ग्रामीण आवास कर्मी सड़क से लेकर सदन तक मार्च करेंगे। अगर उग्र होना पड़ा तो उग्र भी होने के लिए तैयार रहेंगे। बैठक में उपस्थित कार्यपालक सहायक संघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार से लेकर स्थानीय प्रतिनिधि के द्वारा शोषण किया जाता है लेकिन संविदा कर्मियों का सुनने वाला कोई नहीं। वही जिला सचिव बृजमोहन कुमार ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जल्द से जल्द मांग ले अन्यथा हम सड़क पर मार्च करने को तत्पर रहेंगे वही जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार ने कहा कि सरकार के खिलाफ न्यायालय में जाएंगे जितने भी कर्मी थे उन सभी का दोहन शोषण सरकार के द्वारा किया जा रहा है। वही जिला संयोजक आलोक रंजन ने सभी साथी की सहमति को लेकर सभी को धन्यवाद दिया। जिला ग्रामीण आवास पर्वेक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नईम तुल्ला ने सभी को एकत्रित होकर संगठन में समर्पित होने को कह। जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राहुल पासवान सभी को एकत्रित होकर एक साथ मार्च करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की क्षमता को देखते हुए सरकार की छमता को कम आका और कहां की आगामी 15 अक्टूबर को जिला समाहरणालय पर एक दिवसीय बैठक कर प्रतिवाद मार्च निकालते हुए जिला से लेकर प्रदेश तक दिखा देना है कि हमारी हमारी भी कुछ सकती है और हम सरकार को दिखा देंगे।

