
कीर्ति आजाद के जन कल्याणकारी कार्यो को जन जन तक पहुंचाएगी कीर्ति सेना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार की दोपहर सांसद कीर्ति आजाद के समर्थकों द्वारा निर्मित कीर्ति सेना के कार्यकारिणी समिति की बैठक छोटी एकमी सैदनगर ,बहादुरपुर (दरभंगा) में सम्पन्न हुई ! बैठक की अध्यक्षता संयोजक श्री शैलेश कुमार झा (काली) ने किया ! बैठक में कीर्ति सेना के सदस्यगणों / पदाधिकारियों /जनप्रतिनिधिगणों ने भाग लिया ! बैठक में सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किया गया है ! प्रस्ताव संख्या -(1) सर्वसम्मति से कीर्ति सेना के पुर्व के कार्यवाही /कार्य का समीक्षापरांत अनुमोदन किया गया! प्रस्ताव संख्या (02) स्थानीये सांंसद द्वारा किये गये जनहित के कार्यों पर विचार ! बैठक में चर्चा के दरम्यान सदस्यों ने कहा की श्री कीर्ति झा “आजाद” लोकसभा में क्षेत्रहित वो देशहित के मुद्दों को प्रभावकारी ढंग से रखते है! जनहित के विषयों पर प्रखरता से बहस करते हैं एवम् क्षेत्र वो देशहित में कई सराहणीये कार्य किये है ! दरभंगा सहित मिथिलांचल के समग्र विकास हेतु सतत प्रयासशील रहते है इनके कार्यकाल में सांसद के सार्थक पहल से झेत्र के कई सूदूर ग्रामों के दुर्गम पयो को PMGSY अंतर्गत पक्कीकरण /कालीकरण कर आवागमन सुलभ हुआ है ! दरभंगा को कई जोरे एक्सप्रेस ट्रेनों का सौगात मिला ! दोनार फ्लाई ओवर का स्वीकृति वो शिलांन्यास पूर्ण हो चूका है ! सबसे से हवाई यात्रा सेवा के शुरुआत हेतु प्रयासरत हैं ! सबसे बडी बात दरभंगा वो मिथिला के वैभव को राष्ट्रीय /वैश्िवक पहचान मिला ! बैठक में सर्वसम्मति से श्री कीर्ति झा”आजीद” को आदर्श सांसद ,चरित्रवाण ,स्पश्टवादी ,भ्रष्टाचार विरोधी एवम् विकास पुरुष का दर्जा दिया गया एवम् जनहित में किये गये कार्यों हेतु साधुवाद दिया गया ! प्रस्ताव संख्या -(03) संगठन विस्तार वो कार्यक्रमों पर विचार ! सर्वसम्मति से निर्णाय हुआ कि कीर्ति सेना के सदस्यता से अधिकाधिक जनों को जोडा जाय ! कार्यकारिणी ने निर्णाय लिया कि संम्पुर्ण दरभंगा लोकसभा क्षेत के 10.10.2017 से पंचायतवार जन / लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाय ! लोक संवाद शिविरों के माध्यम आम जनता से संपर्क कर हाल पूछा जायेगा फिर उनका उचित जन समस्या सुन संग्रह कर सांसद महोदय रे द्वारा निदान का प्रास होगा ! साथ ही सांसद महोदय द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी आम -जनों को दिया जायेगा ! प्रस्ताव संख्या -(04) जन -जागरुकता हेतु विचार सर्वसम्मति से निर्णाय हुआ कि 17.11.2017 से पुरे जिले में प्रखंडवार आम -जनो को हक (अधिकार ) कर्तव्य देश सेवा में योगदान हेतु जागरुकता अभियान चलाया जाय ! बैठक में गारजियन टुन टुन चौधरी ,छात्र नेता बी•पी•सिंह ,पंचायत समिति सदस्य मुकुन्द कुमार झा ,राजा कुमार चौधरी राजु कुमार ,धिरज ठाकुर राघव कुमार झा” मंगनु ” बम बम झा “रिकी “सुशील पासवान , पप्पु पासवान ,रवि पासवान शुभम कुमार सिंह ,अमित राठौर ,अखिलेश कुमार राय, अजय कुमार,सोनु पासवान रौनक मिश्रा आदी सम्बोधित किये.

