Home मुख्य मुहर्रम और दुर्गापूजा के दौरान रहेगी विशेष चौकसी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 10, 2017

मुहर्रम और दुर्गापूजा के दौरान रहेगी विशेष चौकसी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी सत्यवीर सिंह ने रविवार को अपराध गोष्ठी में सभी पुलिस पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। पुराने अनुज्ञप्ति को अवलोकन के करने के बाद ही एसडओ व डीएसपी स्तर से अनुज्ञप्ति निर्गत करने का आदेश दिया। साथ ही नए पूजा स्थल व मुहर्रम ताजिया का लाइसेंस निर्गत करने से पहले उन्होंने एसडीओ व डीएसपी को संयुक्त रूप से सत्यापन करने को कहा। वहीं विसर्जन तिथि व रूट लाइनिंग का समय निर्धारण करने को कहा। विसर्जन जुलूस के मार्ग को उन्होंने गंभीरता से लेने को कहा। पूर्व के कांडों में शामिल असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलानों वालों व दंगा भड़काने वालों पर धारा 107, 110 व 116 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया। संदिग्ध लोगों पर धारा 107 की तहत कार्रवाई करने के बाद कैंप लगाकर धारा 116(3) के तहत बॉड डाउन कराने को कहा। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को जबरन चंदा वसूलने वालों पर पैनी नजर रखने को कहा। शिकायत मिलते ही कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि पूजा व मुहर्रम को देखते सभी अनुमंडल में दंगा नियंत्रण दस्ता बल को मुहैया करा दिया गया है। समय-समय पर उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को फ्लैग मार्च निकालने को कहा। पूजा पंडाल, विसर्जन अथवा जुलूस में आपत्तिजनक कार्टून व झांकी प्रस्तुत करने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। बैंक व एटीएम पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। शराब धंधेबाज को जमानत मिलने के बाद उसपर विशेष नजर रखने की बात कही गई। लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी के साथ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की कार्रवाई में तेजी का आदेश दिया गया। मौके पर एएसपी दिलनवाज अहमद, बिरौल डीएसपी सुरेश कुमार, बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, विश्वविद्यालय के अजित कुमार, बहादुरपुर के आरएन सिंह, सदर के रविशंकर प्रसाद सहित, कमतौल के कुदंन कुमार सहित सभी इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

पूजा के दौरान भारी वाहनों पर रोक :

बैठक दौरान पूजा दौरान यातायात व्यवस्था पर भी एसएसपी श्री ¨सह ने चर्चा की। उन्होंने यातायात प्रभारी को पूजा के सप्तमी से मुहर्रम तक शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। शहर को दो सेक्टरों में बांट कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का उन्होंने निर्देश दिया।

अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई :

पूजा दौरान अथवा विसर्जन व जुलूस में अश्लील गाना बजाने वालों पर एसएसप ने सभी थानाध्यक्षों को पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी अश्लील गाना बजता हुआ मिले तो त्वरित कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने डीजे साउंड वालों पर नजर रखने को कहा।

मानक के आधार पर बने पंडाल :

एसएसपी श्री सिंह ने सभी पूजा समिति से मानक के अनकुल पंडाल निर्माण कराने का निर्देश दिया है। भीड़ बढ़ने पर पंडाल में अधिक जगह हो, निकासी की अलग व्यवस्था हो, आस-पास के क्षेत्र में कुछ खाली जगह हो को देखते हुए पंडाल निर्माण कराने को कहा है। उन्होंने कहा है बिजली तार के नीचे पंडाल नहीं हो इसका ख्याल रखा जाए। साथ ही पंडाल में पानी-बालू आदि की व्यवस्था पूर्व तैयार रखने का उन्होंने निर्देश दिया है।

रावण बध स्थल पर सतर्कता :

रावण वद्ध स्थल पर उन्होंने पुलिस को विशेष नजर रखने को कहा है। अधिक भीड़ होने के कारण होने बैरेकेटिंग की व्यवस्था कराने की बात कही है। साथ ही फायर बिग्रेड दस्ता को उन्होंने तैनात रहने का आदेश दिया है।

Share

Leave a Reply