
युवा कार्यकर्त्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं: ऋषि मिश्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: युवा जनता दल( यू०) दरभंगा जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त विस्तारिक बैठक शुभंकरपुर में पूर्व पार्षद डॉ. रंजीत झा जी के आवास पर युवा जद(यू०)दरभंगा जिला अध्यक्ष डॉ. मंजुर आलम राईन एवं नगर जिला अध्यक्ष माधव झा ने संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को आयोजित किया गया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री ऋषि मिश्रा जी ने कहा कि युवा किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है, इसलिए आप युवा साथी संगठित हो, अनुशासित हो, क्योंकि युवा ही देश का भविष्य हैं। युवा जद(यू०) के जिला अध्यक्ष डॉ. मंजुर आलम राईन ने कहा कि युवा जद(यू०) के प्रत्येक पदाधिकारी अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाएंगे एवं युवा जद(यू०) पार्टी के सारे कार्यक्रम को धरातल पर उतारेगा एवं युवा जद(यू०) के संगठन को हर पंचायत स्तर तक धारदार और मजबूत बनाएगा। युवा जद(यु०)के नगर जिला अध्यक्ष माधव झा ने कहा कि युवा जदयु 2 अक्टूबर से दहेज विरोधी एवं बाल विवाह विरोध के प्रचार प्रसार के लिए जोरदार अभियान चलाएगा। नगर जदयु के जिला अध्यक्ष दिदार हुसैन चाँद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाढ़ पीड़ितों के बीच में युवा जदयु ने जो बाढ़ राहत का कार्यक्रम चलाया वो सराहनीय कदम है। बैठक को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से पूर्व पीपी श्याम किशोर प्रधान, राजेश्वर राणा, पार्षद शशिचन्द्र पटेल, प्रो०आशीष कुमार झा, शेखर सुमन, मो०इमाम,मो० शाहनवाज अवधेश, भरत राय, रुस्तम, प्रकाश चौधरी, पप्पु खान, मो०शरफराज, गौरव राय, लालटुन्न शर्मा, द्वारिक प्रसाद , कृष्ण मोहन गुप्ता।युवा प्रखण्ड अध्यक्ष-धनश्याम राय, राम शंकर सिंह, हसीन खान,गणेश साहु, गणेश प्रसाद, अनवारुल हक,सहित सैकड़ों युवा नेता ने भाग लिया।

