Home मुख्य जनाधिकार युवा परिषद की बहादुरपुर कमिटी का हुआ विस्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 10, 2017

जनाधिकार युवा परिषद की बहादुरपुर कमिटी का हुआ विस्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को स्थानीय लहेरियासराय के चट्टी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप जन अधिकार युवा परिषद की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा उर्फ मोनू ने किया । अध्यक्ष ने अपने प्रखंड स्तरीय समिति को विस्तार करते हुए अमित कुमार झा को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया, वहीं शैलेंद्र कुमार को महासचिव ,गणपति कुमार को महासचिव सह मीडिया प्रभारी, हरिदेव कुमारपुर सचिव, मोहम्मद तौहीद उर्फ अमन राज को सचिव, सूरज कुमार को सचिव मनोनीत करते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मिथिलांचल में स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा के बाद पहले ऐसा जनप्रिय नेता है जो, बिहार के आम अवाम के लिए दिन-रात समर्पित होकर सेवा कर रहे हैं। जो  बिहार  के प्रलयकारी बाढ़ के विभीषिका में लगातार 21 दिनों तक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच रहकर सेवा किए हैं, जहां बिहार के सत्ताधारी नेता हवाई सर्वेक्षण एवं विपक्ष परिवार बचाओ रैली कर रहे थे। बैठक में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश  सचिव प्रो गंगा प्रसाद यादव ,छात्र परिषद के प्रदेश सचिव केशव सिंह प्रदेश सचिव कुणाल वर्मा प्रदेश महासचिव डा0 सुरेन्द्र कुमार ,प्रदेश महासचिव शुभम सिंह,प्रदेश  उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव इत्यादि ने सिरकत किए।

Share

Leave a Reply