Home मुख्य बाइक सवार को चाक़ू मार लूट लिए पैसे। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 10, 2017

बाइक सवार को चाक़ू मार लूट लिए पैसे। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी आरओबी पर रविवार अहले सुबह अपराधियों ने एक बाइक सवार को चाकू मारकर दस हजार रुपये लूट लिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान कटहलबाड़ी मोहल्ला निवासी स्व. भगलू महतो के पुत्र शिवशंकर महतो के रूप में की गई है। पेट में चाकू लगने के कारण शिवशंकर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि मधुबनी में शिवशंकर का ढलाई कार्य में उपयोग आने वाली मिक्चर मशीन का कारोबार चलता है। वह अहले सुबह अपने साइड से वापस लौट रहा था। इसी बीच आरओबी के मध्य गोलंबर पर उसे पांच अपराधियों ने घेरकर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसका झोला छीनने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसे चाकू मार दिया। इसके बाद उसके पास से दस हजार रुपये व मशीन के औजार से भरे झोला छीन लिया। हालांकि, शिवशंकर जख्मी हालत में भी बाइक की चाभी नहीं छीनने दिया। इससे आक्रोशित होकर अपराधियों ने उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया । इसी बीच एक वाहन को आता देख सभी अपराधी भाग गए। शिवशंकर ने बताया कि सभी अपराधियों के हाथ में चाकू व लाठी था। सभी की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। देखने पर सभी को पहचानने का दावा भी किया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक का बयान दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply