
संस्कृत विश्वविद्यालय की अधिषद् की बैठक सम्पन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की अभिषद् की बैठक आज संपन्न हुई. जिसमे कई दूरगामी निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. सर्वनारायण झा ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिषद् के आजीवन दाता सदस्य बनने के लिए निर्धारित दान राशि में इजाफा करते हुए 5 लाख रूपये तय कर दिया गया. साथ ही ऐसे लोगों को मान्य योग्यताओं को भी पूरा करना होगा. उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत ने बताया कि डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. विनय कुमार चौधरी और डॉ. कन्हैया चौधरी द्वारा रूद्र संस्कृत कॉलेज, हुलास के शेष कर्मियों के अनुमोदन संबंधी उठाये गये सवाल पर सर्वसम्मती से तय हुआ. अनुमोदन के लिए शासी निकाय में जितने भी मामले विश्वविद्यालय को प्राप्त हैं. सभी की समीक्षा कर अनुमोदन दे दिया जाय. वहीं शिक्षाशास्त्र विभाग में संविदा पर सहायक प्रचार्य की नियुक्ति पैनल पर भी सिंडीकेट ने हरी झंडी दे दी. इस मौके पर सदस्यों ने संबद्ध कॉलेजों में समय पर बैठक नहीं बुलाये जाने का मामला उठाया. इस पर आम सहमती बनी कि जहां नियमानुकूल बैठकें नहीं हो रही है. वहां के शासी निकाय को भंग कर तदर्थ कमिटी गठित की जाय. वहीं रामेश्वरी लता संस्कृत महाविद्यालय, दरभंगा में नवनिर्मित भवन एवं चारदिवारी की गुणवत्ता पर कई सवाल उठाये गये. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, शकुंतला गुप्ता, प्रो. शिवाकांत झा, डॉ. चौठी सदाय, कुलसचिव डॉ. शिवलोचन झा, विधान पार्षद् डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. विनय कुमार चौधरी, डॉ. कन्हैया चौधरी, डॉ. ब्रह्मानंद चतुर्वेदी, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. दिनेश झा, डॉ. गंगेश ठाकुर, डॉ. विद्येश्वर झा आदि मौजूद थे.

