Home मुख्य पूरे दिन रेंगते ट्रैफिक में शहर के चार बार के विधायक की नयी फॉर्च्यूनर भी रेंगती नजर आयी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 11, 2017

पूरे दिन रेंगते ट्रैफिक में शहर के चार बार के विधायक की नयी फॉर्च्यूनर भी रेंगती नजर आयी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा शहर में जाम की स्थिति एक विकराल समस्या का रूप लेती जा रही है. इसकी मुख्य वजह जहां एक तरफ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पहले से कोई रोड मैप नहीं बनाया गया है. आज भी शहर के दर्जन भर स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है. यातायात पुलिस की भारी कमी देखने को मिली. मुख्य रूप से दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार, अललपट्टी, बेता चौक, धरणीधर प्रसाद रोड, लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, बाकरगंज, रहमगंज, नाका न0.6, मौलागंज, नाका न0.5, खनका चौक, मिर्जापुर चौक, दरभंगा टॉवर आदि शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनी रहती है. कुछ गिने-चुने जगहों हो छोड़ कर अधिकांश जगहों पर यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं है. यही वजह है कि सोमवार को पूरा शहर रेंगता हुआ नजर आया. लोगों को दरभंगा से लहेरियासराय जाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. सबसे ज्यादा बुरा हाल स्कूल से छूटे उन छोटे-छोटे बच्चों का था जो जाम फसकर सिसक रहे थे. चार बार से लगातार शहर के विधायक संजय सरावगी भी नाका 6 के पास शहर के अपनी नई सफ़ेद फॉर्च्यूनर में फंसे रहे और जनता को होने वाली समस्या को देखते रहे. दूसरी तरफ जदयू के प्रदेश नेताओं को जिला अतिथि गृह कार्यक्रम में पहुंचने में घण्टो लेट हुआ क्योंकि वे एकमी से सैदनगर के बीच घण्टो जाम में फंसे रहे. शहर में जहां एक तरफ यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है. वही दूसरी तरफ बेतरतीव ढ़ंग से वाहनों का चालन भी इसका मुख्य कारण है. वैसे दुर्गा पूजा और मुहर्रम को लेकर भी सड़कों पर ही पंडाल व अखाड़ा खेले जाने को लेकर भी दरभंगा वासियों की मुश्किलें आने वाले कुछ दिनों में कम नहीं होने वाली है.

Share

Leave a Reply