
जिले के बाढ़ पीड़ितों के बीच 58 करोड़ रूपये वितरित किये गए अबतक। Voice of Darbhanga

दरभंगा :सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहुत की गई. जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित किए जाने की समीक्षा की गई. एवं इसमे तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. बैठक में जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि अब तक लगभग 58 करोड़ रूपये बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया गया है. वहीं कुल 2 लाख 37 हजार 804 फुड पैकेट का वितरण विभिन्न बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के पीड़ितों के बीच बांटा जा चुका है. वहीं जिलाधिकारी को बताया गया कि बाढ़ से मृत हुए व्यक्ति की संख्या अब 69 तक पहुंच गई है. उक्त बैठक में उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, आपदा प्रबंधन के प्रभारी पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व प्रखंड के वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे.

