
दरभंगा: तीन दिन पूर्व शहर के महाराजी पूल के पास नहाने के क्रम में डूबने से मृत मुरारी खेतान के परिजनों से सोमवार मिलने शहर की मेयर वैजंती देवी खेड़ीया पहुँची। उन्होंने मृतक के पिता रामचौक निवासी पप्पू खेतान और माता रेणु देवी को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदत्त चार लाख का चेक प्रदान किया।