
ससुर और देवर ने मिलकर महिला को पीट कर किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थानाक्षेत्र के शुभंकरपुर में आज एक महिला को उसके ससुर एवं दो देवरो ने पूर्व से चल रहे विवाद के कारण पीट पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला के पति सोनू झा ने अपने पिता जीवन झा एवं दो छोटे भाइयो अनीश कुमार एवं रवीश कुमार के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। सोनू झा ने बताया कि उसकी पत्नी के सर में गहरी चोट लगी है जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद थाने की पुलिस आरोपी अनीश कुमार एवं रवीश कुमार को गिरफ्तार कर ले गयी जबकि उसके पिता जीवन झा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
हलाँकि इस मामले पर जब नगर थानाध्यक्ष से बात की गयी तो आवेदन की पुष्टि तो उन्होंने की। परंतु गिरफ्तारी की पुष्टि नही किये और जांच पड़ताल की बात कही। ज्ञात हो कि आरोपी जीवन झा आकाशवाणी रोड स्थित आभा पूर्णिमा रेस्ट्रोरेंट के संचालक हैं तथा एक राष्ट्रीय पार्टी के भी कद्दावर नेता है।

