
प्रधुम्न हत्यकाण्ड एवं जाप सुप्रीमो से दुर्व्यवहार के खिलाफ कैंडिल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी ने प्रद्युम्न हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव के साथ दुव्यवहार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। मार्च कोतवाली चौक से जेपी चौक होते हुए दरभंगा टावर तक गया। छात्र प्रदूयुम्न की आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कैंडल मार्च की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खान ने की। मुन्ना खान ने कहा मासूम की हत्या से पूरा देश दुखी है। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लाठी डंडों से आम जनता की पिटाई करवाते हैं। ताकि आवाज दबाई जा सके। यहि नहीं बिहार के लाल सांसद पप्पू यादव के साथ भी हरियाणा पुलिस दुर्व्यवहार करती है। उन्हेांने सांसद के साथ दुर्व्यहार करनेवाले पुलिसकर्मियों को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की। मौके पर चन्द्रकांत सिंह, पुतन बिहारी, रमीज अली, प्रो. गंगा प्रसाद, मो. ईसमाईल, तस्तगीर आलम, आसीफ हसनैन, नफीस खान, मो. अरमान मिन्नतुल्ला अंसारी, मोहन यादव, मिथिलेश पंडित, राधे बिहारी, दीपक झा, शुभप सिंह, अब्दुलगनी, विक्की कासिफ आदि मौजूद थे।

