
दरभंगा निवासी सियाराम चौधरी विधि एवं न्याय मंत्रालय के विभागीय अधिवक्ता नियुक्त। Voice of Darbhanga

सौजन्य: निशांत झा (पत्रकार, दिल्ली)
दरभंगा: विधि व न्याय मंत्रालय ने दरभंगा जिला के आनंदपुर सहोरा निवासी वरीय अधिवक्ता सियाराम चौधरी को तीन वर्षों के लिये विभागीय अधिवक्ता नियुक्त किया है ।संघ सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के तहत आने वाले विभागीय मुकदमे को देखने ,अदालत का पक्ष रखने का कार्य चौधरी करेंगे ।
मुकदमे में संघ सरकार का पक्ष सही ढंग से रखने का दायित्व सम्भालने का कार्य भी इन्हीं के जिम्मे होगा । महज रेलवे और टैक्सेसन से सम्बन्धित विभागों को छोड़कर अन्य सभी विभाग जैसे केन्द्र सरकार के वित कॉरपोरट विभाग ,सड़क परिवहन विभाग ,राष्ट्रीय मार्ग विभाग ,जहाज़ रानी ,रक्षा मंत्रालय ,जलसंसाधन विभाग ,नदी विकास विभाग ,सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग विभाग ,महिला व बाल विकास ,नागरिक उड्ययन ,मानव संसाधन विकास ,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभाग समेत कई मंत्रालयों के तहत आने वाले विभागों से सम्बन्धित मुकदमे में दरभंगा की अदालतों में श्री चौधरी सरकार की और से उनका पक्ष रखेंगे । विधि व न्याय मंत्रालय ने इनकी नियुक्ति की है । इसकी जानकारी मिलते ही जिले के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौर गयी है ।
श्री चौधरी के ग्रामीण व पत्रकार निशांत झा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सहोरा गाँव के लिये गौरव का विषय है,सरकार श्री चौधरी पर भरोसा जताया इसके लिये हम विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ ।

