Home मुख्य अभी अभी: प्राइवेट शिक्षक के रूप में काम करने वाले युवक को मारी गोली। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 13, 2017

अभी अभी: प्राइवेट शिक्षक के रूप में काम करने वाले युवक को मारी गोली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थानाक्षेत्र के भालपट्टी ओपी अंतर्गत ठाकुरनिया गाँव में आज शाम करीब सात बजे आपसी विवाद में गोली चल गयी। इस गोली से ठाकुरनिया निवासी जगदीश महतो का प्राइवेट ट्यूशन आदि पढ़ाने वाले 22 वर्षीय पुत्र रामसकल महतो बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भालपट्टी ओपी प्रभारी केसी भारती दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर युवक को डीएमसीएच भिजवाया और छानबीन में जुट गए। फिलहाल गोली चलाने वाले एवं घटना के कारणों की जानकारी नही मिल पायी है। सूत्रों से मिल रही अपुष्ट खबरों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।

Share

Leave a Reply