
मेयर ने किया वार्डों में जल निकासी के कार्यों का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को मेयर वैजंती देवी खेड़िया ने शहर के वार्ड नंबर 29, 30, 31, 32, 39 और 40 मे चल रहे जल निकासी कार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम मे उन्होंने स्थानीय लोगों से जल निकासी के स्थायी निदान के लिए विचार विमर्श किया । लोगों ने बताया कि इन मुहल्लों के पानी का निकास जिस नाले से होना है उसके लिए नदी के तटबंध मे स्लूइस गेट बनवाने की आवश्यकता है । इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए इस पर उच्च स्तर पर विमर्श कर अमली जामा पहनाने का आश्वासन दिया । श्रीमती खेड़िया ने कहा कि इन मुहल्लों के लोग कई वर्षों से जल जमाव की समस्या को झेल रहे हैं । इसका स्थाई निदान अति आवश्यक है । इसके लिए चाहे जो भी प्रयास करना परे उसमे पी छे नही हटूँगी ।
इस अवसर पर पार्षद मोहम्मद अब्दुल्लाह , निकहत प्रवीण ,नूसरत आलम , नुजहत प्रवीण और सहूद जी भी उपस्थित थे ।

