
पत्नी व दुधमुँहे बच्चे की गला रेत हत्या कर छः महीने से फरार अभियुक्त गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 28 मार्च 2017 को सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के करौनी गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी थी जब एक सनकी ने अपने पत्नी गुलशन और चार माह की बच्ची को मो0 साकिर ने गला रेत कर हत्या कर दिया था। इसके बाद मृतिका के पिता ने सिंहवाड़ा में कांड संख्या 47/17 दर्ज करवाया था। इसका मुख्य अभियुक्त मो0 साकिर घटना के बाद फरार हो गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि फरार होकर मो0 साकिर मुंबई भाग गया था। मुंबई से बकरीद मनाने दिल्ली पहुँचा था जिसे देख कर इसके रिश्तेदार भौंचक रह गए। तुरन्त रिश्तेदारों ने दिल्ली पुलिस को खबर किया। दिल्ली पुलिस ने 2 सितंबर को इसे गिरफ्तार कर लिया और इसकी सूचना दरभंगा को दी। इसके बाद श्री अहमद ने सिंहवाड़ा थाना के एएसआई रणजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम को दिल्ली भेजा जहाँ से आज अभियुक्त को लेकर पहुँचे।

