Home मुख्य मिथिलेश मिश्र बने पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2017

मिथिलेश मिश्र बने पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार प्रदेश पंच-सरपंच संघ के तत्वाधान आज दरभंगा जिला पंच सरपंच संघ का चुनाव लहेरियासराय के पोलो मैदान में सम्पन्न हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में आये प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इस आशय की जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने बताया कि पिंडारुच के सरपंच सह केवंटी प्रखण्ड सरपंच संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र को दरभंगा जिला का जिलाध्यक्ष चुना गया है। वहीँ योगियारा के सरपंच सह जाले प्रखण्ड अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह को जिलासचिव तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी के अब्दुल गनी को उपाध्यक्ष चुना गया है।

श्री ठाकुर ने बताया कि सभी 18 प्रखण्डों में से 14 प्रखण्ड के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी प्रखंडो के सरपंच संघ के अध्यक्ष और सचिव इस चुनाव में वोटर थे।

Share

Leave a Reply