Home मुख्य बाइक चोरों के बड़े गिरोह के उदभेदन का पुलिस ने किया दावा, 9 गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2017

बाइक चोरों के बड़े गिरोह के उदभेदन का पुलिस ने किया दावा, 9 गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना से परेशान दरभंगा की पुलिस को आज थोड़ी राहत मिली. पुलिस ने आज शुक्रवार को मीडिया के सामने एक बड़े बाइक चोर गिरोह के उदभेदन का दावा किया है. मीडिया को जानकारी देते सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने दावा किया है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के छ: लोागों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही चोरी की बाइक भी बरामद की है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने आत बहादुरपुर थाना परिसर में बताया कि बुधवार की मध्य रात दुलारगंज चौक स्थित जीत प्रिया नरसिंग होम के बाहर से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी. राजकुमार राजू ने मास्टर चाभी के सहारे बाइक लेकर भागा था. इसके साथ ही गुरूवार को दरभंगा स्टेशन के पास से एक बाइक की चोरी की थी. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बढ़ रहे बाइक चोरी की घटना को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने एक टीम गठित कर दी थी. जिसके बाद टीम के सदस्य बाइक चोरी गिरोह के पीछे पड़ी थी. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने एक पुसिलकर्मी को सादे वेश में भेजा और मिले सुराग के आधार पर पुलिस कर्मियों को वहां घेराबंदी के लिए पहले ही भेज दिया था. मुखवरी से मिली जानकारी के आधार पर बाइक खरीद के लिए भेजा गया और गिरोह के छ: सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली. जिनलोगों को गिरफ्तार किया गया है. उसमे सुनील कुमार यादव, राजकुमार राजू, आदर्श कुमार सिंह, रंजीत कुमार यादव, कृष्ण कुमार और नरेश कुमार यादव. वहीं लहेरियासराय थाना पुलिस ने चोरी की बाइक ले जाने के क्रम में तीन युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में शाहगंज बेता निवासी संतोष यादव, शाहो निवासी गंगा प्रसाद झा और गोदायीपट्टी निवासी राम प्रमोद चौधरी शामिल है.

Share

Leave a Reply