
अलग अलग खाता नम्बर देकर राहत फर्जीवाड़ा करने वाले 35 लोगों पर प्राथमिकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाढ़ राहत में सरकारी कर्मचारियों पर फर्जीवाड़े के आरोप लगते रहते हैं और कारवाई भी होती है. पर इसमें राहत लेने वाले भी अब पीछे नही है. ऐसे ही राहत में फर्जीवाड़ा को लेकर 35 पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जिकाधिकारी ने दिया है. अलग-अलग बैंक खातों का नम्बर देकर राहत सामग्री के लिए सूची में क्रमबद्ध कराने के आरोप में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 35 व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी आज बाढ़ राहत कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर रहे थे. जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत कार्य को लेकर रविवार के दिन भी प्रखंड और अंचल कार्यालय को खुला रखने का आदेश दिया है. साथ ही सभी प्रखंडों के प्रभारी रहे. वरीय उपसमाहर्ताओं को निदेश दिया है कि रविवार के दिन प्रखंडों में कैम्प कर बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करावें और सूची को टेÑजडी में भेजवावें. इसी बीच सूची में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने जांच करवानी शुरू कर दी है. इस क्रम में घनश्यामपुर प्रखंड में 14, बिरौल प्रखंड में 21 पति-पत्नियों के नाम से अलग-अलग खाता नम्बर साथ दिए जाने का मामला जांच में सही पाई गई. जिसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश दिया. जिलाधिकारी ने सपष्ट किया कि इस तरह की गड़बड़ियों में आगे भी कारवाई जारी रहेगी. बैठक में उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, डीआरडीए के निदेशक नरेश झा, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर, शंकर शरण ओमी, कन्हैया कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

