Home मुख्य एक पत्नी पर दो पतियों की दावेदारी सुलझाने में पुलिस हारी, निर्णय न्यायालय पर छोड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 15, 2017

एक पत्नी पर दो पतियों की दावेदारी सुलझाने में पुलिस हारी, निर्णय न्यायालय पर छोड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक पत्नी के दो पति होने की दावेदारी मामले को लेकर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ कार्यालय में पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस अजूबे और उलझे मामला को देख सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद भी परेशान बने रहे। अंत में पुलिस ने तीनों को कोर्ट में प्रस्तुत कराने का निर्णय लिया। अब कोर्ट जो निर्णय लेगी उसका पालन सभी करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनुआर गांव निवासी स्व. सिकंदर सिंह उर्फ नूनू व पुष्पा सिंह की पुत्री काजल की शादी वर्ष 2013 में बेगूसराय थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मउ निवासी विनय कुमार सिंह के साथ हुई। लेकिन, इससे पहले काजल किसी और की हो गई थी। इसकी जानकारी घर वालों को भी थी। लेकिन, जातीय बंधन के कारण परिवार वालों को वह रिश्ता मंजूर नहीं था। काजल की बात माने तो वह 2012 में ही अपने प्रेमी व केएम टैंक निवासी लालू कुमार यादव के साथ मंदिर में शादी कर चुकी है। बावजूद, उसकी दुसरी शादी कर दी गई। शादी के बाद उसने अपने पति को सारा सच्चाई बता दी। बावजूद, उसका पति उसे रखने को राजी हो गया। कुछ दिन रिश्ता ठीक-ठाक चला। लेकिन, कुछ दिनों के बाद पुन: उसका प्यार अपने प्रेमी के प्रति जग गया। इसके बाद उसे जब भी मौका मिला वह ससुराल व मायका से भागकर प्रेमी के पास पहुंच जाती थी। काजल ने बताया कि वह पांच वार भागकर अपने प्रेमी के पास पहुंच चुकी है। लेकिन, घर वाले जबरन उठाकर ले जाते हैं। इस बार जिंदगी को दांव पर लगाकर घर अपने तीन वर्षीय बच्ची के साथ भाग गई। मामले को लेकर उसकी मां पुष्पा सिंह ने बहादुरपुर थाना में उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करा दी। जब काजल बरामद नहीं हुई तो एक और मुकदमा दर्ज कराया गया जिसमें उसके परिवार के लोगों को भी नामजद किया गया। काजल को जब यह मालुम हुआ तो उसने अपने प्रेमी व बच्ची के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जब इसकी जानकारी उसके पति व मां को हुआ तो वे लोग भी पहुंच गए। इसके बाद काजल पर दोनों सख्श ने अपनी पत्नी होने का दावा करने लगे। दोनों ने सिंदुर डालने की बात कही। जब लड़की को सच्चाई बताने को कहा गया तो उसने अपनी मां पर कई आरोप लगा दी। कहा कि हमारी मां रुपये की लालच में हमारी दुसरी शादी करा दी है। इसके बाद सभी लोग हैरत में पड़ गए। उसके पति विनय कुमार सिंह का चेहरा सुख गया। हालांकि, उसने बताया कि अभी कुछ नहीं बिगड़ा है। तुम मेरे साथ घर वापस चलो। लेकिन, काजल मामने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद विनय ने बच्ची की मांग कर बैठा । इसके बाद काजल ने पहले तालाक देने की शर्त रख दी। कहा कि अगर तुम मुझे तालाक देते हो तो मै तुम्हें अपनी लड़की वापस कर दुंगी। अथवा नहीं। हालांकि, इस बीच में काजल की मां और उसके परिजन उसे समझाने के साथ-साथ काफी दबाव बनाने का काम किया। लेकिन, वह किसी का बात मानने को तैयार नहीं हुई । जद्दोजहद के बीच दो खेमा में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अंत में पुलिस ने सभी को कोर्ट में प्रस्तुत कराने का निर्णय लिया। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कोर्ट का निर्णय जो आएगा उसका पालन कराया जाएगा।

Share

Leave a Reply