Home मुख्य बोरे में बन्द 45 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 16, 2017

बोरे में बन्द 45 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दुर्गा पूजा और मुहर्रम पर्व को देखते हुए बिरौल पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान बैरामपुर निवासी डीलर उमेश राय के पुत्र विजय राय मनौर भौराम कोदली के लालू यादव एवं बैरमपुर के राजेन्द्र राम के पुत्र ललित राम को गिरफ्तार किया गया । इस दौरान बोरे में बंद विदेशी 45 बोतल रॉयल स्टैग बरामद हुई। गुप्त सूचना मिली थी कि बन्दा से दो मोटरसाइकिल सवार बोरे में बंद शराब लेकर बैरमपुर की ओर जा रहे हैं । सूचना मिलते ही छापेमारी कर पुलिस ने बैरमपुर के डीलर उमेश राय के घर से शराब बरामद की। इसमें संलिप्त तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया । मालूम हो कि इससे पूर्व पिछले महीने 13 अगस्त को पुलिस ने सहसराम पंचायत से एक मंदिर से छापेमारी कर लाखो रुपये की अवैध शराब बरामद की थी। छापेमारी दल में दारोगा प्रमोद सिंह, महंत यादव, ए के पांडेय सहित अन्य पुलिस सशस्त्र पुलिस थे । थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत तीनों शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Share

Leave a Reply