
जमीन की हेराफेरी मामले में भूमाफिया की पत्नी भी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: करोड़ों रूपये की हेराफेरी कर दूसरे की जमीन बेचने वाला मो. रिजवान उर्फ राजा की पत्नी शादाब बानो को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि जाली कागजात बनाकर करोड़ों की उगाही करने वाला मो. रिजवान अपनी पत्नी के नाम से ही लोगों को पैसा लौटाया करता था. जो बैंक में बाउंस कर जाता था. करीब 45 लाख रूपये का चेक अभी तक बैंकों में बाउंस कर गया है. जिस पर उसकी पत्नी का ही हस्ताक्षर है. इससे पहले पुलिस मो. रिजवान और उसके सहयोगी रामपुकार पासवान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

