Home मुख्य शराब के नशे में धुत दारोगा जी का बार गर्ल के साथ ठुमके लगाने का वीडियो हुआ वायरल। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 18, 2017

शराब के नशे में धुत दारोगा जी का बार गर्ल के साथ ठुमके लगाने का वीडियो हुआ वायरल। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देर रात बिरौल थाना के डुमरी गांव में आर्केस्ट्रा  का आयोजन हुआ था। उस कार्यक्रम के शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये बिरौल थाना की पुलिस भी पहुंची थी।कार्यक्रम में शराबबंदी के लिए बने नियम की पुलिस ने ही खूब धज्जियां उडायीं।

रविवार को विश्वकर्मा पूजा के दिन बिरौल बाजार में बिरौल थाने के सहायक अवर निरीक्षक सतीश कुमार ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद उसने बज रहे डीजे के पास जाकर जमकर डांस ही नहीं किया बल्कि, वर्दी की धौंस में उसने बार गर्ल्स के साथ अश्लील हरकत भी की।

इतना ही नहीं स्टेज पर जब महिला डांसर डांस कर रही थीं तभी नशे में चूर दारोगा जी स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। दारोगा जी को रोकने का प्रयास करते हुए स्थानीय लोग उन्हें कानून की बात समझाने लगे। लेकिन, दारोगा साहब कहां मानने वाले थे। सभी को धक्का देने लगे। बावजूद स्थानीय लोगों ने दारोगा को स्टेज पर नहीं चढ़ने दिया।

इससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी हो गई। घटना की जानकारी एसएसपी सत्यवीर सिंह को दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। व्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कराई गई। जिसमें अल्कोहल की काफी मात्रा पाई गई।

एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर नशेड़ी दारोगा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपित पुलिस कर्मी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। किसी वर्दी वाले को नशे की हालत में गिरफ्तार किया जाना जिले की यह पहली घटना है।

Share

Leave a Reply