Home मुख्य पासपोर्ट सत्यापन केलिए दो सौ रुपये घूस मांगने वाले मुंशी को एसएसपी ने किया निलंबित। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 18, 2017

पासपोर्ट सत्यापन केलिए दो सौ रुपये घूस मांगने वाले मुंशी को एसएसपी ने किया निलंबित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी सत्यवीर सिंह द्वारा भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर कारवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को हायाघाट थाने के मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। उस पर घुस मांगने का आरोप था। बताया जाता है कि पासपोर्ट भौतिक सत्यान में मुंशी विनोद कुमार शर्मा ने आवेदक से दो सौ रुपये की मांग कर बैठे। आवेदक ने जब घुस की राशि देने से इंकार किया तो मुंशी ने जांच को लटका देने की धमकी दी। इसके बाद आवेदक ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। बताया जाता है कि आवेदक ने मुंशी की सारी करतूत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। यही कारण था कि एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई कर मुंशी को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि उनके खिलाफ जल्द विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मालूम हो कि 14 सितंबर को एसएसपी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लहेरियासराय थाने के दो एएसआई व दो मुंशी को निलंबित कर दिया था। एएसआई मो. अख्तर व अंगद कुमार तथा मुंशी उमेश कुमार सिंह व विनोद कुमार पर एक आवेदक ने 16 सौ रुपये घुस मांगने का आरोप था। आवेदक की शिकायत पर एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई । जिसमें आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद एसएसपी ने चारों को निलंबित कर दिया।

Share

Leave a Reply