
एटीम बदलकर पैसे उड़ाने वाले उचक्के को लोगो ने बाँध कर पीटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लोगो की आखो में धूल झोंक कर बड़ी ही चालाकी से ATM कार्ड बदल कर लोगो के खाते से पैसा उड़ानेवाला एक उचक्के को लोगो ने तब रंगे हाथ घर दबोचा जब ATM में कार्ड बदलकर उचक्के एक सक्स का दस हज़ार रूपया निकाल लिया हलाकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया लेकिन पकडे गए एक उचक्के को लोगो ने पहले जमकर धुना फिर उसे सड़क किनारे एक बिजली के पोल से बाँध कर खूब लात घूसे से मार पिटाई की जिसने भी यह करतूत सुनी भीड़ के लोग आरोपी लड़के पर अपना हाथ साफ़ करते रहे पकडे गए युवक की तालाशी में भी ATM से निकाले गए पैसे बरामद हुए पुलिस के आने से पहले ही भोड़ ने अपने हिसाब से कानून हाथ में लेकर ATM फ्रॉड करने वालो का पूरा हिसाब कर दिया बाद में थाने की पुलिस ने किसी तरह युवक को लोगो की भीड़ से बचाकर थाने ले गयी पुलिस की माने तो पकड़ा गया युवक का नाम मुन्ना है जो की मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है और ये सभी कोढ़ा गैंग के लोग है जो ऐसे ही अपराध की घटना को अंजाम देता है पुलिस अब इस के सहारे पुरे गैंग को खंगालने में लग गयी है।
दरअसल दरभंगा के लहेरियासराय इलाके के एक ATM में कुछ लोग पैसे निकाल रहे थे ठीक उसी समय ATM कार्ड बदलनेवाला बदमाश मुन्ना भी अपने एक साथी के साथ ATM के अंदर प्रवेश करता है पर वह उपस्थित पहले से एक आदमी की मदद के नाम पर बड़ी ही चालाकी से ATM कार्ड बदल लेता है जबकि कार्ड का असली आदमी मुन्ना के दिए नकली ATM कार्ड लेकर बाहर निकल जाता है लेकिन इसी बीच मुन्ना बदले हुए ATM से दस हजार रुपये निकल लेता है जैसे ही ATM से पैसे निकासी का मैसेज वहा से निकले खाताधारी के मोबाइल पर आया उसने तुरंत ATM पहुंचकर शक के आधार पर ATM से पैसा निकाल भागने की फिराक में लगे उचक्कों को घर पकड़ता है उसके पास से ATM से निकाले पैसे भी बरामद हो जाता है इसके बाद शोर मचाते ही भीड़ जुट जाती है फिर सुरु होती है इन उचक्कों की धुनाई जो पुलिस के आने के बाद ही रूकती है। इधर पुलिस आरोपी मुना को गिरफ्तार कर इसके पुरे गैंग को तआलाशने में जुट गयी है मुन्ना मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और इन सब के तार कोढ़ा गैंग से जुड़ा है जो पैसे की छिनतई और ATM से पैसे उड़ाने का पूरा नेटवर्क चलाता है।

