
रोहिंग्या मुसलमानो के समर्थन में मुसलमानो का प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा में बुधवार को रोहिंग्या मुसलमान के समर्थन में बड़ी संख्या में मुसलमान जमीअत उलेमा हिन्द के बैनर तले सड़को पर उतरे और जमकर अपना विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी वर्मा सरकार के साथ-साथ भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ भी नारे लगा रहे थे. लोगो की मांग थी कि जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़े और वर्मा में हो हरे मुसलमानो पर कत्लेआम और रोहिंग्या मुसलमानो पर जल्द कोई रास्ता निकाले. प्रदर्शनकारी ने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार उनकी बाते नहीं सुनी तो वे दिल्ली जाकर इसकी आवाज बुलंद करेंगे. इस प्रदर्शन में अलग-अलग पार्टी और मुस्लिम संगठन के लोग भी शामिल थे. जिनमे आॅल इण्डिया मुस्लिम बेदारी करवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम, जाप जिलाध्यक्ष मुन्ना खान, पप्पू खान, राजा खान, मो0 नौशाद आदि प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय से जुलुस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए धरनास्थल पहुंचे जहां जुलुस सभा में तब्दील हो गया. सभा की अंत में एक प्रार्थना सभा भी की गयी. वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.

