
प्यार में धोखा खाकर युवक ने दी जान! Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्यार में दिल तो सब देते हैं, जान तुझे दे देंगे हम…। शायद इसी तर्ज पर आज बिरौल के रूपनगर निवासी लक्ष्मण झा के 22 वर्षीय पुत्र बलराम झा ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के कोतवाली चौक ओपी के अंतर्गत मिश्रटोला में नागमन्दिर के निकट बलराम झा लॉज में रहकर बीसीएसी तृतीय खंड की पढ़ाई करता था। उसका प्रेम एक शादीशुदा युवती से हो गया था। पर प्रेम में नाकाम होने पर उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक पत्र और उक्त युवती की तस्वीर भी बरामद हुई है। ओपी प्रभारी महेश्वर मिश्रा ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

