Home मुख्य हेमन्त झा की पहल पर सीतामढ़ी के भाजपा एमएलसी ने मनोज चौधरी के परिवार को दिया आर्थिक सहयोग। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 21, 2017

हेमन्त झा की पहल पर सीतामढ़ी के भाजपा एमएलसी ने मनोज चौधरी के परिवार को दिया आर्थिक सहयोग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चर्चित पेट्रोल काण्ड के मृतक मनोज चौधरी के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के कबिलपुर स्थित आवास पर पहुँच का आज सीतामढ़ी के भाजपा के विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर ने पचास हज़ार की आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश सह संयोजक हेमन्त झा ने बताया कि इस दुखद काण्ड के बाद उन्होंने श्री ठाकुर से संपर्क किया था जिसके बाद उन्होंने आकर मामले की पूरी जानकारी ली थी और हर तरह से सहयोग का वादा किया था। उनके द्वारा अपने स्तर से प्रयास भी किया गया था। परंतु उनके देश से बाहर चले जाने के कारण आर्थिक सहायता प्रदान नही हो पायी थी। उनके लौटते ही हेमन्त झा ने उन्हें याद दिलाया तो वे तुरन्त आने का कार्यक्रम तय किये और आज पहुँचे। इससे पहले श्री ठाकुर भाजपा नेता बालेन्दु झा एवं प्रेम कुमार मिश्रा, कृष्णकांत चौधरी, जय भरद्वाज आदि के साथ नक्सली हमले में शहीद रामनरेश यादव के अहिला स्थित निवास पर जाकर उनके परिजनों को कपड़े आदि भी भेन्ट किया। इसके बाद स्व0 मनोज चौधरी के पिता से किशुन चौधरी को उनके कबिलपुर निवास पर जाकर पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के लोगो केलिए कपड़े आदि भी दिए। साथ ही मनोज चौधरी के पुत्र अंश के पढ़ाई लिखाई में भी आगे मदद का वादा किया। मृतक के पिता ने श्री ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के स्थानीय प्रतिनिधि जिन्हें वे वोट देकर लगातार जिताते हैं, उन्होंने कोई विशेष सहायता नही की। आजतक उनके जमीन का कब्जा जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद भी नही हो पाया। न ही कातिलों को सजा दिलाने केलिए अभीतक स्पीडी ट्रायल हो पाया है जबकि घटना के छ महीने बीत गए। ऐसे में श्री ठाकुर का सीतामढ़ी से आकर सहयोग करना उनके लिए हौसला बढ़ाने वाला है। उन्होंने उपस्थित सज्जनों से उन्हें न्याय दिलाने में मदद की गुहार भी लगाई। इस पर श्री ठाकुर ने प्रशासन से लेकर न्यायालय तक उन्हें न्याय दिलाने में हरसंभव सहयोग का वादा किया।

कबिलपुर पहुँचने पर श्री ठाकुर के स्वागत में भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष ज्योति कृष्ण झा, गिरधर गोपाल, शिशिर झा, राजाराम झा, मनोज महतो आदि भी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply