Home मुख्य गैस सिलेंडर में आग से घर जला, एक झुलसा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 21, 2017

गैस सिलेंडर में आग से घर जला, एक झुलसा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रैयाम थाना क्षेत्र के समैला गांव में बुधवार की रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से प्रसाद सहनी के घर में आग लग गई। इससे दस हजार रुपये नकद समेत घर में रखे हजारो रुपये मूल्य के कंप्यूटर, एलसीडी, कीमती कपड़े, पलंग, कुर्सी व खाद्यान्न तथा आवश्यक कागजात जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में गृहस्वामी का पुत्र दिनेश सहनी झुलस गया। उसका इलाज सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवें – केवटी में चल रहा है । घटना के संबंध में बताया गया है कि सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव हो रहा था । चाय बना रही गृहस्वामी की पत्नी इस बात को परख नही सकी । चूल्हा जलाते ही आग घर में फैल गई । शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े । काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया । ग्रामीणों ने इसकी सूचना रैयाम थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया ।

Share

Leave a Reply