
अबतक जिले के 3 लाख 45 हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में गये 208 करोड़। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ राहत कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के बाद बताया कि अब तक 3 लाख 45 हजार परिवारों के खातों में 208 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है. शेष बचे हुए पीड़ित परिवारों की सूची बैंक खाता से साथ विपत्र तैयार कर कोषागार में भेजने का सख्त निदेश उन्होंने अंचलाधिकारियों को दिया है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार 1351 केन्द्रों पर सामुदायिक किचेन के जरिये कुल 14 लाख 8 हजार 59 व्यक्तियों का पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया. वहीं अब तक के सर्वेक्षण 109 करोड़ रूपये की फसल क्षतिपूर्ति का अनुमान लगाया गया है. वहीं 4 लाख फुड पैकेट का वितरण बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के पीड़ितों के बीच बांटा गया है. समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, लेखा निदेशक, ओएसडी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे. इसी बीच जिलाधिकारी ने पांच अंचलाधिकारियों को छोड़कर सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि कल तक कोषागार से शतप्रतिशत राशि निकासी सुनिश्चित करें और दो दिनों में बैंकों से समन्वय बनाकर लाभुकों के खाते में सुनिश्चित करें और जब तक कार्य समाप्त नहीं हो जाता तब तक संबंधित अंचल व प्रखंड विकास पदाधिकारी अवकाश में प्रस्थान नहीं कर सकते हैं और न ही विभागीय परीक्षा में भाग लेने हेतु मुख्यालय छोड़ सकते हैं.

