Home मुख्य आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापे से चिकित्सा जगत में हड़कम्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2017

आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापे से चिकित्सा जगत में हड़कम्प। Voice of Darbhanga

22-Sep-2017         16:02 PM

दरभंगा: दरभंगा शहर के प्रमुख चर्चित अस्पताल में से एक आरबी मेमोरियल अस्पताल एवं इससे जुड़े दो अन्य जगहों पर आयकर विभाग के छापे से चिकित्सा जगत में हड़कम्प सा मच गया है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बेंता स्थित अस्पताल के साथ साथ इससे जुड़े बहादुरपुर के नवटोलिया स्थित आरबी मेमोरियल स्कूल ऑफ  नर्सिंग तथा इसी अस्पताल के शिशु विभाग के डॉक्टर एच के दास के बलभद्रपुर स्थित आवास पर एक साथ छापा पड़ा। छापेमारी टीम में मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं पटना के आयकर आयुक्त पूरी टीम के साथ बताये जाते हैं। इस दौरान अस्पताल में आने जाने वाले सभी शख्सों से पूछताछ एवं जांच पड़ताल की जा रही थी सुरक्षकर्मियों द्वारा। छापे की जानकारी मिलते ही मीडिया की टीम भी पहुँच गयी पर किसी को कोई जानकारी उपलब्ध नही करायी जा रही थी। दिन के करीब साढ़े तीन बजे अपराह्न में डा0 एच के दास को आयकर विभाग के अधिकारी द्वारा कार में बिठा कर उनके आवास से बेंता तरफ ले जाते देखा गया।

छापे में क्या मिला, इसकी कोई पुष्टि फिलहाल समाचार लिखे जाने तक नही मिल पायी है। परंतु छापे की खबर से चिकित्सा जगत में चर्चाओं का दौर गर्म रहा।

Share

Leave a Reply