Home मुख्य राहत राशि हस्तांतरण केलिये अवकाश के दिन 23-24 सितम्बर को खुले रहेंगे बैंक व कोषागार। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2017

राहत राशि हस्तांतरण केलिये अवकाश के दिन 23-24 सितम्बर को खुले रहेंगे बैंक व कोषागार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ राहत मद की राशि पीड़ितों के खाते में हस्तांतरित करने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार को बिहार कोषागार संहिता-2011 के आलोक में कोषागार और उपकोषागार कार्यायल को खुला रखने का आदेश दिया है. साथ ही कोषागर से संबद्ध सभी बैंकों को भी खुला रखने का आदेश दिया है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दरभंगा, भारतीय स्टेट बैंक, बेनीपुर शाखा, दरभंगा सदर अनुमंडल से संबद्ध बैंक आॅफ बड़ोदा दरभंगा टॉवर शाखा, बहादुरपुर अंचल से संबद्ध यूको बैंक, बहादुरपुर, हनुमाननगर अंचल से संबद्ध एएबीआई लहेरियासराय, हायाघाट अंचल से संबद्ध सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, हायाघाट, सिंहवाड़ा अंचल से संबद्ध एसबीआई, सिंहवाड़ा, केवटी अंचल से संबद्ध एसबीआई, लहेरियासराय, जाले अंचल से संबद्ध एसबीआई, जाले, तारडीह अंचल से संबद्ध एसबीआई, मनीगाछी, घनश्यामपुर और किरतपुर अंचल से संबद्ध एसबीआई, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान अंचल संबद्ध पीएनबी, सतीघाट, कुशेश्वरस्थान पूर्वी और बिरौल अंचल से संबद्ध एसबीआई, हाटी, गौराबौराम अंचल से संबद्ध एसबीआई, सुपौल बाजार, बहेड़ी अंचल से संबद्ध एसबीआई, बहेड़ी शनिवार और रविवार अवकाश रहने के बावजूद बैंक शाखा खोलने का आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है. समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त निर्णय बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सहाय अनुदान का वितरण पर्व-त्योहार से हो सके. समीक्षात्मक बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त विवेकानंद झा, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, लेखा निदेशक नरेश झा, विशेष कार्य पदाधिकारी रविन्द्र कुमार दिवाकर, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, जिला जनसम्कर्प पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply