
पिकअप की ठोकर से पांच साल की बच्ची जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा थान अंतर्गत भरवाड़ा के रजा चौक पर शुक्रवार की दोपहर एक पिकअप वैन ने एक बच्ची को ठोकर मार कर जख्मी कर दिया । पांच वर्षीय बच्ची केवटी प्रखंड के असराहा निवासी मो. चमन की पुत्री रिजवाना उर्फ तोहफा को सिंहवाड़ा पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया। वह भरवाड़ा के कागजी मुहल्ला में अपने मौसा चांद के यहां आई थी। वह अतरबेल जाले सड़क के किनारे खड़ी थी। इतने में जाले की ओर से आ रही चीनी लदी पिकअप वैन की चपेट में आ गई । घटना से आक्रोशित लोगों ने वैन संख्या BR 33M 5381 को जब्त कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

