Home मुख्य बाबा नागार्जुन के ग्राम तरौनी को प्रखण्ड का दर्जा देने की मांग फिर उठी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 22, 2017

बाबा नागार्जुन के ग्राम तरौनी को प्रखण्ड का दर्जा देने की मांग फिर उठी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत तरौनी ग्राम में बाबा नागार्जुन ग्राम तरौनी प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक सुनील कुमार झा उर्फ मोतीबाबू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने जनकवि बाबा नागार्जुन गांव तरौनी को प्रखंड का दर्जा दिलवाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष मोती बाबू ने कहा कि अब अगर इसके लिए न्यायालय भी जाना पडेगा तो जाएंगे। उन्होंने कहा कि तरौनी को प्रखंड का दर्जा नहीं मिलने से यहां के लोगों को 12 किलो मीटर की दूरी तय कर बेनीपुर प्रखंड कार्यालय अपने अपने कार्यों के लिए जाना पडता है। बेनीपुर प्रखंड कार्यालय से दूर रहने के कारण तरौनी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को समुचित ढंग से सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए अगर सरकार द्वारा तरौनी को अविलंब प्रखंड का दर्जा नहीं दिया जाता है तो संघर्ष समिति उग्र आंदोलन करेगी। बैठक में इबरार अहमद, राज कुमार झा,सरबर आलम,अजीत राम,मनोज मिश्र,श्यामचन्द्र मिश्र, समसे आलम, अनीश कुमार झा,गजेंद्र झा, भोलानाथ यादव आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply