Home मुख्य पेट्रोल -डीजल पर से केंद्र एवं राज्य का टैक्स खत्म हो: गजेंद्र शर्मा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 23, 2017

पेट्रोल -डीजल पर से केंद्र एवं राज्य का टैक्स खत्म हो: गजेंद्र शर्मा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पेट्रोल -डीजल मूल्य मे हर रोज हो रहे वृद्धि के खिलाफ, मूल्य घटाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आइसा-इनौस के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत दरभंगा मे सी एम लाॅ कालेज से आयकर चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। आयकर चौक पर आयोजित सभा की अध्यक्षता आइसा नेता अफजल अली ने किया।सभा को संबोधित करते हुए इनौस जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने कहा की अच्छे दिन के नाम पर केन्द्र मे आई मोदी सरकार ने लगातार जनता को ठगने का काम किया है।जब 120 रू बैरल कच्चा तेल मिल रहा था तब जनता को 70 रू पेट्रोल मिल रहा था और आज जब 70 रू बैरल है तो जनता को 80 रू तक पेट्रोल खरीदने पर मजबूर होना पर रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम मे प्रतिदिन जो वृद्धि की जा रही हैं, जनता के साथ धोखा है। श्री शर्मा ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर से केंद्र – राज्य का टैक्स हटाया जाय नही तो आंदोलन तेज होगा। विरोध मार्च व सभा मे आइसा राज्य सह-सचिव संदीप कुमार चौधरी, आर एन शुक्ला, केसरी कुमार यादव, भाकपा(माले) नेता देवेंद्र कुमार, ललन पासवान, आइसा नेता विशाल माझी, रंजीत राम आदि प्रमुख थे।

Share

Leave a Reply