Home मुख्य अवकाश के दौरान जमानत एवं आवश्यक मामलो के लिए न्यायालय संचालन की विशेष व्यवस्था। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 23, 2017

अवकाश के दौरान जमानत एवं आवश्यक मामलो के लिए न्यायालय संचालन की विशेष व्यवस्था। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा न्याय मंडल में दुर्गापूजा अवकाश के दौरान दाण्डिक मामलों में जमानत याचिका सहित  अन्य अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए कोर्ट संचालन की व्यवस्था की गई है. सत्र न्यायाधीश और सभी अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत से संबंधित मामलों की सुनवाई प्रथम एडीजे अजीत कुमार सिन्हा दिनांक 26 सितंबर को और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह दिनांक 3 और 5 अक्टूबर को करेंगे. सीजेएम सहित सभी एसीजेएम की अदालत से संबंधित मामले की सुनवाई षष्ठम  एसीजेएम  राजेश कुमार द्विवेदी दिनांक 25 सितंबर, सप्तम एसीजेएम अजय कुमार दिनांक 26 सितंबर, चतुर्थ एसीजेएम दीपक कुमार 3 अक्टूबर, नवम एसीजेएम अमीत कुमार 4 और 5 अक्टुबर, को करेंगे।वहीं एसडीजेएम सहित सभी प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत से जुड़े मामलों की सूनवाई न्यायिक दण्डाधिकारी मनीष कुमार, दिनांक 25 और 26 सितंबर को, एसडीजेएम दीपांजन मिश्रा 3 अक्टूबर को तथा न्यायिक दण्डाधिकारी शैलेन्द्र कुमार 4और5 अक्टूबर को करेंगे. साथ हीं बिरौल अनुमंडलीय न्यायिक दण्डाधिकारी और प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी कुमार सुधांशु की अदालत से  संबंधित मुकदमों की सूनवाई एसीजेएम बिरौल रंजीत प्रसाद 25 और 26 सितंबर, और एसडीजेएम राजीव कुमार मिश्र 3,4, और 5 अक्टूबर को बिरौल एसीजेएम एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी समेत स्वयं का कोर्ट करेंगे. इसी प्रकार बेनीपुर अनुमंडल में सहायक सत्र न्यायाधीश बेनीपुर से संबंधित मामलों को द्वितीय एडीजे विष्णुदेव उपाध्याय 25 सितंबर, द्वितीय एडीजे से जुड़े मामलों को सहायक सत्र न्यायाधीश एन.के.राम 3,4, और 5  अक्टूवर को, एसीजेएम बेनीपुर एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत के मामलों को एसडीजेएम राजेश कुमार गुप्ता 25 और 26 सितंबर को तथा एसडीजेएम बेनीपुर और प्र.श्रे.न्यायिक दण्डाधिकारी की कोर्ट मामले की सुनवाई न्यायिक दण्डाधिकारी शैलेश कुमार राम 3,4, और 5 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे.

Share

Leave a Reply