Home मुख्य मेयर ने किया पुस्तक का लोकार्पण। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 24, 2017

मेयर ने किया पुस्तक का लोकार्पण। Voice of Darbhanga

दरभंगा:रविवार को दरभंगा शहर के शुभंकरपुर मुहल्ला मे पं विनय कुमार झा लिखित पुस्तक विद्यापति संगीत मंजरी का लोकार्पण करते हुए महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि विद्यापति के गीत को संगीत के स्वर लिपि मे बांध कर लिखने का जो कार्य विनय कुमार झा ने किया है वह संगीत के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा । पहापौर ने इस तरह की और पुस्तकों के लिखे जाने की आवश्यकता बताते हुए और गीतों को स्वर लिपि बद्ध करने की बात कही । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि यह पुस्तक मिथिला के संस्कार और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन मे सहायक सिद्ध होगी । भारत निर्वाचन आयोग के आईकॉन मणिकांत झा ने कार्यक्रम के संचालन के क्रम मे कहा कि मैथिली साहित्य के संवर्धन हेतु प्रकाशित यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी है । उन्होने विनय बाबू द्वारा भविष्य मे लिखे जाने वाले मैथिली संस्कार गीतों के स्वर लिपि बद्ध किये जाने पर प्रकाशित करवाने का जिम्मा भी लिया । विद्यापति पुस्तकालय के तत्वावधान मे आयोजित इस कार्यक्रम मे प्रख्यात चिकित्सक डा ओमप्रकाश ने इस तरह की और पुस्तकों के प्रकाशन पर बल दिया । डा ए डी एन सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित इस कार्यक्रम को डा वेद प्रकाश आर्य , मदन प्रसाद राय, श्रवण कुमार झा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया । लोकार्पण समारोह के मंच पर शिवनारायण महतो, गौरीकांत झा, राम परीक्षण राय,सुधीर मिश्र , अमरनाथ झा सहित अनेक संगीतज्ञ उपस्थित थे । इस अवसर पर दीपक कुमार झा , नीरज कुमार, राकेश किरण झा , अशोक कुमार झा, धवल सहित दर्जनो कलाकारों ने प्रकाशित पुस्तक के गीतों को गाकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया ।

इससे पूर्व आगत अतिथियों को मिथिला परंपरा से सम्मानित भी किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे पुस्तकालय के अध्यक्ष संतोष कुमार झा, सचिव चंद्रेश चंदन , बालेन्दु झा, ब्रजेश, राकेश, मोनू झा, प्रकाश, अभिमन्यु, रंजीत , उषा झा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

बिनोद कुमार झा द्वारा किये गये धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Share

Leave a Reply