Home मुख्य दहेज़ केलिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 24, 2017

दहेज़ केलिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर देने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ईटहर पंचायत के जिमरहा गाँव  में 25 वर्षीय   विवाहिता की  गले मे फाँसी लगाकर हत्या करने की मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों के अनुसार पूर्वी प्रखण्ड के ईटहर पंचायत के जिमरहा गाँव के पप्पू राम की 25 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी  को फाँसी लगाकर हत्या करने की मामले में स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है । मृतक के पिता कोला गाँव निवासी रामचंद्र राम ने  कहा  कि सुलेखा के साथ दहेज को लेकर  अक्सर मारपीट किया जाता था । साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उनका ससुर , सास ने मिल कर हत्या कर दिया है ।

सुलेखा  की शादी  8 वर्ष पूर्व  हुई थी । सुलेखा 2 वर्ष की तथा 3 वर्ष की दो बेटी भी है । सुलेखा के पिता रामचंद्र राम ने बताया कि  सुलेखा का पति पप्पू पंजाब में मजदूरी करता है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

Share

Leave a Reply